आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने के संकल्प के तहत आज रुड़की के ग्राम मरगुबपुर गांव में एक ‘विशाल चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने पहुँचकर अपनी जाँच कराई और निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।शिविर का उद्घाटन करते हुए कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा, “अब आम आदमी को इलाज के लिए शहर भागने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि गाँव-गाँव में ही आधुनिक जाँच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि पहले स्वास्थ्य सेवाओं की भारी किल्लत थी, लेकिन अब उनके प्रयासों से विभाग सक्रिय है।इस अवसर पर हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बेबाकी के साथ कहा कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने चेतावनी दी कि घर पर डिलीवरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि इससे जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने सभी से प्रसव अस्पताल में ही कराने की अपील की।

रुड़की स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. राव अकरम ने बताया कि मरगुबपुर शिविर में एक्स-रे और अन्य महत्वपूर्ण जाँचें मौके पर ही की गईं। शिविर में आए सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।