आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की ग्रीनवे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएस सी बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा में इतिहास रचा है रुड़की ग्रीनवे स्कूल के शिवांश गुप्ता ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 98.8% अंक हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जबकि अन्य छात्र छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक हासिल कर ग्रीनवे स्कूल प्रबंधन के साथ साथ अपने माता पिता का भी नाम रोशन किया है।
गौरतलब है की सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों में एक बार फिर रुड़की के ग्रीनवे स्कूल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। विद्यालय के मेधावी छात्र शिवांश गुप्ता (पुत्र श्री दीपांकर गुप्ता) ने 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है और अपनी इस ऐतिहासिक सफलता से संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
इस बार ग्रीनवे स्कूल का प्रदर्शन पहले की तुलना में और भी बेहतर रहा है। शिवांश के अलावा स्कूल के कई अन्य छात्र मोहमद जरीफ -और अन्य छात्राओं ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
शिवांश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और स्कूल के शिक्षकों के कठिन परिश्रम को दिया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस बड़ी सफलता के बाद स्कूल और छात्र के परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिवांश गुप्ता अब नीट की तैयारी कर एम बी बी एस की पढ़ाई के लिए मेहनत करते नज़र आएंगे।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।