Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की भाकियू तोमर ने ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा,अधिशासी अभियंता का किया घेराव।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। ऊर्जा निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, मनमाने बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर लगाने में हो रही धांधली के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन तोमर के सैंकड़ो किसानो ने मोर्चा खोल दिया।रामनगर डिवीजन पहुंचे किसानों ने अधिशासी अभियंता अनूप सैनी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
​दरअसल भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इकबालपुर रोड, तांसीपुर स्थित उनकी कंपनी श्री गणेश प्लास्टिक में उनकी अनुपस्थिति में पुराना मीटर उतारकर नया स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। उन्होंने सवाल किया की ​मीटर बदलने की सूचना उन्हें क्यों नहीं दी गई।
उनका आरोप था की ​मीटर बदलने वाले सभी लोग निजी (प्राइवेट) थे, विभाग का कोई भी सरकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद क्यों नहीं था?
​सुमित उपाध्याय ने एई मीटर पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।
​​भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन ने तीखे शब्दों में कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार के दलदल में धंसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ​”लाइनमैन से लेकर ऊपर तक के कर्मचारी बिना पैसे के काम नहीं करते। पुराने मीटर के नाम पर सरेआम तीन हजार रुपये की वसूली की जा रही है। अगर यह लूट बंद नहीं हुई, तो यूनियन बड़ा मोर्चा खोलने को मजबूर होगी।
इस दौरान ​गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राव तसलीम ने साफ किया कि गरीब जनता और किसानों को बिजली चोरी या बिल वसूली के नाम पर प्रताड़ित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपना रवैया नहीं सुधारा, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
​​किसानों के भारी विरोध को देखते हुए रामनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने किसानों को शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान यूनियन के जिला प्रभारी मोहसिन अली, वीरेंद्र पाल, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल उपाध्याय, अमित चौधरी, अनवार समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369