Jan Mudde

No.1 news portal of India

महर्षि कश्यप जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की में निकली भव्य शोभायात्रा, एकता और संस्कृति का दिया संदेश।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर रविवार को रुड़की में कश्यप समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में शामिल लोगों का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे माहौल श्रद्धा और उल्लास से भर गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ पश्चिमी अंबर तालाब स्थित कश्यप समाज धर्मशाला से हुआ। इसके बाद यह यात्रा सिविल लाइंस और मुख्य बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कश्यप घाट पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर युवा झूमते नजर आए, वहीं आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम संयोजक एवं कश्यप समाज के महानगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा, “समाज की मजबूती उसकी एकता और शिक्षा में निहित होती है। हमें अपनी नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और सही दिशा देनी होगी। साथ ही समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और कुरीतियों को समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल (इंद्री) से विधायक रामकुमार कश्यप ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और युवाओं को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कश्यप समाज के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन शहर की सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं और युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी परंपराएं सुरक्षित हाथों में हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369