Jan Mudde

No.1 news portal of India

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई; मंगलौर में अल्ट्रासाउंड मशीन सील, कई केंद्रों को नोटिस जारी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

हरिद्वार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध भ्रूण लिंग चयन रोकने और पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मंगलौर, झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिससे संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।​निरीक्षण टीम सबसे पहले लाइफ अल्ट्रासाउंड केंद्र, मंगलौर पहुँची। यहाँ अभिलेखों की गहन जांच की गई, जिसमें फॉर्म ‘एफ’ और रेफरल दस्तावेजों का मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र में स्थापित दो अल्ट्रासाउंड मशीनों में से एक मशीन क्रियाशील नहीं थी। मशीन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। मौके पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजी अहमद उपस्थित मिले।
हालांकि ​झबरेड़ा स्थित मेगा सिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण में गंभीर खामिया पाई गई। यहाँ अल्ट्रासाउंड के लिए कोई अधिकृत चिकित्सक (रेडियोलॉजिस्ट) नियुक्त नहीं था। नियमानुसार बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के मशीन का संचालन प्रतिबंधित है, जिसके चलते अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने अस्पताल के ओपीडी (OPD) कक्ष, ओटी (OT) और वार्डों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
वहीं ​​मंगलौर स्थित लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड केंद्र में भी भारी अनियमितताएं मिलीं। केंद्र प्रबंधक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल रॉय द्वारा अधिनियम के अनुसार अभिलेखों (जैसे फॉर्म एफ, रेफरल लेटर और अल्ट्रासाउंड रजिस्टर) का रख-रखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। इस लापरवाही पर टीम ने केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
​​नवीन पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले केंद्रों का भी भौतिक सत्यापन किया गया जिनमेंसेवा डायग्नोस्टिक, लंढौरा आआस्था अल्ट्रसाउंड केंद्र, भगवानपुर मेट्रो स्टार हॉस्पिटल, भगवानपुर शामिल है।
​इन सभी केंद्रों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि रेडियोलॉजिस्ट का सीएमओ कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने और शपथ पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
​आज की टीम में डॉ. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीअनिल वर्मा,
​ जिला समन्वयक रवि संदल, कुलदीप बिष्ट व अन्य विभागीय कर्मचारी प्रमुख रूप् से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रियता से जनपद के अन्य अवैध संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369