आरिफ नियाज़ी
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी युगल के पकड़े जाने पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे?मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और भाजपा नेता दानिश गौड़ के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ और अंत में प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह युवती घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकली थी, लेकिन वह एक युवक के साथ रेलवे स्टेशन के पास होटल में देखी गई । इसकी भनक जैसे ही परिजनों को लगी, दोनों पक्षों के लोग होटल पहुँच गए और वहां जमकर हंगामा शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। इस दौरान कोतवाली के बाहर भी दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और विवाद जारी रहा। बीच सड़क पर बढ़ते हंगामे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
मामले को बढ़ता देख सरकड़ी गांव निवासी भाजपा नेता दानिश गौड़ ने मध्यस्थता की। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौते के लिए राजी किया। परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी युगल को स्थानीय मस्जिद ले जाया गया, जहाँ आपसी रजामंदी से उनका निकाह संपन्न कराया गया। निकाह के बाद दोनों पक्षों के बीच उपजा तनाव पूरी तरह समाप्त हो गया और मामला शांत हुआ।पुलिस ने भी राहत की सांस ली।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।