आरिफ नियाज़ी
रुड़की स्थित ईदगाह में आज ईद की नमाज के अवसर पर आस्था और आपसी सौहार्द का भव्य नजारा देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी महिपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर नमाज अदा कर बाहर आ रहे नमाजियों का फूल-मालाएं पहनाकर और गले मिलकर जोरदार स्वागत किया।

नमाजियों का उत्साहवर्धन करते हुए चौधरी महिपाल सिंह ने कहा की “ईद का यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और अटूट भाईचारे का संदेश देता है। हमारी साझा संस्कृति और एकता ही हमारे देश की असली ताकत है।”

उन्होंने सभी को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चौधरी महिपाल सिंह के इस कदम की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहजीब की एक सुंदर मिसाल बताया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मेलाराम प्रजापति, आशीष सैनी, सुधीर शांडिल्य, पंकज सैनी, डा रणवीर नागर प्रवीण चौधरी, बेनी प्रसाद सैनी, सुशील कश्यप, राजवीर रोड, शकील अहमद

शमशेर, ईशा त्यागी, गुफरान, नदीम, नाथीराम शर्मा, कामिल, रोहिताश सैनी, शाहिद, अनिकेत, वंशु, जतिन, गौरव, शंकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।