आरिफ नियाज़ी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार तोमर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में सादगीपूर्ण किंतु गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अशोक कुमार तोमर की सेवाओं को विभाग सदैव याद रखेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर कर्मचारी एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का कार्य किया। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यवहार आज पूरे विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. सिंह ने कहा कि डॉ. तोमर ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा गया, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हुईं।
अपने विदाई संबोधन में डॉ. अशोक कुमार तोमर ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग में मिला सहयोग और स्नेह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए आध्यात्मिक चिंतन का भी उल्लेख किया और बताया कि किस प्रकार ओशो के विचारों ने उन्हें जीवन और सेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ. तोमर को शॉल ओढ़ाकर, एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया । वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
डॉ. अशोक कुमार तोमर की विदाई के साथ ही एक समर्पित, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के कार्यकाल का अध्याय पूर्ण हुआ, जिसकी छाप लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग में महसूस की जाती रहेगी।इस अवसर पर डॉ अनिल वर्मा, डॉ यशपाल तोमर, वरिष्ठ रेडियोलोजिस्ट एवं सलाहकार डॉ मनीष दत्त, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ हेमंत बुद्धियाल, डॉ आरती वहल, निम्मी राणा, डॉ अनूप सिसोदिया, आशुतोष भट्ट, महिपाल भंडारी, मोहम्मद इब्राहिम, दीपक सैनी, ब आशीष काला, नरेन्द्र कुमार, वीरेंद्र सिंह!
कार्यक्रम में राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित भी किया गया। जिला कोषाध्यक्ष विपिन बर्मन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ उत्तराखंड उमेश मैठाणी, संयुक्त मंत्री ऋषि अस्थाना, फार्मेसी अधिकारी बिंदु गुप्ता एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह रावत समेत अन्य अधिकारियों ने डॉ. तोमर की सेवाओं की सराहना की। जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने कहा कि डॉ. तोमर का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अशोक तोमर ने सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।