आरिफ नियाज़ी
रुड़की स्थित वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले राशन गोदाम में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही हैं। हालात यह हैं कि गोदाम पर तैनात अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक लापरवाही की हदें पार करते दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब रुड़की राशन गोदाम से सभी कर्मचारी एक साथ गायब पाए गए। पूरा गोदाम और कार्यालय मानो भगवान भरोसे चल रहा था। बताया जा रहा है कि गोदाम के सभी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के शादी समारोह पर चले गए थे, जिससे राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही उप संभागीय अधिकारी प्रमोद सत्ती तत्काल गोदाम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया है ।
गौरतलब है कि जिस कर्मचारी कुलदीप की ड्यूटी एफसीआई के हीरा हेड़ी गेहूं गोदाम में थी, उसे बिना किसी औपचारिक आदेश के रुड़की राशन गोदाम में तैनात किया गया। यह व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।
इस प्रकरण में वरिष्ठ विपणन अधिकारी सरिता देवी, विपणन निरीक्षक गुलाब, एमआई कुलदीप तथा मानसिंह सिंह से विभागीय स्तर पर जवाब मांगा गया है।
उप संभागीय अधिकारी प्रमोद सत्ती ने बताया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति एक बड़ी लापरवाही है और इससे राशन डीलरों को परेशानी हो सकती थी।
कर्मचारियों के ना होने की स्थिति में ही कुलदीप को हीरा हेड़ी गोदाम से अस्थायी रूप से बुलाया गया ताकि राशन वितरण कार्य बाधित न हो।
अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैँ।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।