आरिफ नियाज़ी
रुड़की।
उत्तराखंड में सरकार की जल विरोधी नीतियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस आगामी 16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेगी। इस आंदोलन को लेकर रुड़की के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से जनविरोधी कार्यों में लिप्त है और हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसानों के मुद्दे हों, बढ़ता अपराध हो या फिर अंकिता हत्याकांड—हर मामले में सरकार की नाकामी साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से बेहद परेशान है।
उन्होंने बताया कि सरकार की विफलताओं और जनविरोधी चेहरे को उजागर करने के लिए 16 फरवरी को रुड़की महानगर से 125 वाहनों का काफिला राजभवन के लिए कूच करेगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रेस वार्ता में मौजूद युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रणव प्रताप ने कहा कि भाजपा ने समाज में दूरियां पैदा करने का काम किया है और प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और बेरोजगारी फैली हुई है, जिससे युवा और आम जनता हताश है।
प्रणव प्रताप ने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और अब जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देती है, तो वे पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में उतारेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी के भीतर रहकर नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की बात भी कही।
प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने साफ संकेत दिया कि आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, गोपाल नारसन, वैभव सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।