आरिफ नियाज़ी
रुड़की स्थित रहमानिया अरबी मदरसे में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के आगमन पर रहमानिया वक्फ कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम एवं मदरसा प्रबंधन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने रहमानिया मदरसे में संचालित आलिम, फाज़िल और कामिल की परीक्षाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षार्थियों से संवाद किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस मौके पर मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि अब अरबी मदरसों के छात्र केवल आलिम, फाज़िल और कामिल की शिक्षा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक शिक्षा से जुड़कर बेहतर और सम्मानजनक रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार अरबी मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को प्राधिकरण से जोड़ने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।
मुफ्ती कासमी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अरबी मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील और गंभीर हैं। उनका उद्देश्य है कि मदरसा छात्र विभिन्न भाषाओं और आधुनिक विषयों का ज्ञान हासिल कर समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर रहमानिया अरबी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अज़हर कासमी, मुफ्ती सलीम सहित अन्य मदरसे के उलेमा भी मौजूद रहे।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।