Jan Mudde

No.1 news portal of India

शेरपुर खेलमऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर छत और निर्माण कार्य का लोकार्पण, नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर छत एवं अन्य निर्माण कार्य का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और जिला पंचायत सदस्य चौधरी अंशुल सिंह ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने तीनों जनप्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर उत्साह प्रकट किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहर से लेकर गांव-गांव तक के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। जिला पंचायत हरिद्वार भी विकास की इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग रोजगार और सुविधाओं की तलाश में गांव से शहरों की ओर पलायन करते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में विकास कार्यों में आई तेजी के चलते अब लोग शहर छोड़कर गांवों की ओर लौटने लगे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नए आयाम दिए हैं और जनता से किए गए वायदों को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही आंबेडकर पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए लगभग 25 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि जब वह विधायक थे, तब भी और आज भी शेरपुर गांव के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सहयोग मिलता रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस गांव में आंबेडकर पार्क के निर्माण की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। आने वाले समय में शेरपुर गांव में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
वहीं जिला पंचायत सदस्य चौधरी अंशुल सिंह ने कहा कि वह इस क्षेत्र से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और चुनाव के समय जनता से किए गए सभी वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। अब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और आगे भी विकास की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास को लेकर खुशी जाहिर की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369