Jan Mudde

No.1 news portal of India

टोडा खटका अहतमाल में पांच फरवरी क़ो लगेगा ऐतिहासिक “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” शिविर, विधायक उमेश कुमार की मौजूदगी से बढ़ा लोगों में उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के टोडा खटका अहतमाल गांव में इस बार आगामी पांच फरवरी क़ो “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत अब तक का सबसे विशाल और भव्य शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस विशेष शिविर को लेकर गांव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

शिविर की खास बात यह है कि इसमें जनपद स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे, वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया है। विधायक की सहभागिता से ग्रामीणों में शिविर को लेकर खास दिलचस्पी और उम्मीदें बढ़ गई हैं।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर हैं। गांव में विशेष रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जबकि पंचायत घर में रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बार पंचायत घर पर केंद्र सरकार की योजनाओं—“जी राम जी” और “राम-राम जी” और प्रदेश सरकार के यू सी सी से जुड़े स्लोगन भी लगाए जा रहे हैं, जो शिविर का प्रमुख आकर्षण होंगे

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद ने बताया कि गांव के लोग शिविर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक उमेश कुमार की मौजूदगी से शिविर में चार-चांद लगेंगे।

गौरतलब है कि टोडा खटका अहतमाल गांव की समस्याओं को लेकर प्रशासन हमेशा गंभीर रहा है। इसी को देखते हुए इस बार शिविर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369