आरिफ नियाज़ी।
रूड़की जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ द्वारा निर्वाचन से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ का सम्मान किया गया। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में सराहनीय योगदान देने पर उन्होंने बीएलओ की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर कुल 9 महिला बीएलओ और 1 पुरुष बीएलओ को पैन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और सभी ने पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार ईमानदारी और लगन से कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। सम्मान पाकर बीएलओ में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी, रजिस्ट्रार कानूनगो अमरीश शर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश प्रसाद, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह