आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने नगर पंचायत भगवानपुर स्थित रेन बसेरे का औचक निरीक्षण कर वहां मौजूद व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
उप जिलाधिकारी ने रेन बसेरा में ठंड से बचाव की व्यवस्था, बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्द मौसम को देखते हुए रेन बसेरा में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखी जाएं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने स्पष्ट कहा कि रेन बसेरा में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए तथा यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शासन की मंशा है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो। इसके लिए रेन बसेरा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हलचल देखी गई और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो गई है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।