आरिफ नियाज़ी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक नारसन के ग्राम लखनौता, शेरपुर खेलमऊ और श्यामपुर गांव में किया गया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 230 शिकायतें पहुंची जिनमें
लखनौता – 47,शेरपुर खेलमऊ — 141और
श्यामपुर गांव में 42 शिकायत पहुंची।
शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, नाले, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरण, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तथा शौचालय निर्माण जैसी समस्याएँ सम्मिलित रहीं। इनमें से 48 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया।
जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी को प्रेषित किया जा रहा है, तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।
शिविर में सभी संबंधित रेखिय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी, प्रधान अनूप चौधरी, पूर्व प्रधान ब्रजभूषण, बृजमोहन त्यागी, योगेश शर्मा, सोनू, प्रधान जयपाल सिंह, सेठपाल, वेदपाल, राजू, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र, भरत सिंह, मा. चरत सिंह, अजब सिंह, सुखपाल सिंह, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।