Jan Mudde

No.1 news portal of India

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” से लोगो क़ो मिली बड़ी राहत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” विधानसभा झबरेड़ा ब्लॉक रूडकी के 3 गांवो में आयोजित किये गए।

शिविर में कुल 110 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें – हथियाथाल – 24,लाठरदेवा शेख – 48
और पनियाली नगला कुबड़ा गांव से – 38 शिकायत आई।इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, राजस्व भूमि, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमे से 39 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया।

जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।

शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़, मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369