Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की विपणन अधिकारी का गोदाम फिर विवादों में,ख़राब चावल का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल जिला पूर्ति विभाग से की शिकायत।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

रुड़की में स्थित विपणन अधिकारी का सरकारी गोदाम एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार मामला किसी कर्मचारी के विवाद का नहीं, बल्कि यहाँ से राशन डीलरों को भेजे जा रहे चावल की गुणवत्ता का है। आरोप है कि गोदाम में बेहद घटिया क्वालिटी का, पुराना व खराब चावल पहुंच रहा है, जिसे डीलरों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक भेजा जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। गोदाम में आ रही घटिया सामग्री को लेकर लगातार शिकायतें उठने के बावजूद अभी तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गोदाम पर पहुंच रहे खराब चावल को देखकर कई राशन डीलरों ने चावल की बोरियों व उसकी गुणवत्ता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर

वायरल कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी की है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चावल रंगत में फीका,पुराने स्टॉक जैसा
भारी मात्रा में टूटे दानों वाला और दुर्गंधयुक्त और उपयोग योग्य नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह वही पुराना स्टॉक है, जिसे पहले भी वापस किया गया था और अब दोबारा गोदाम में ही भेज दिया गया है।
राशन डीलरों का कहना है उपभोक्ताओं में इस बात क़ो लेकर भारी रोष है आए दिन उनकी दुकान पर हंगामे होना आम बात है ऐसे चावल का वितरण जनता के साथ सरासर धोखा है। गरीब परिवारों को दिए जाने वाला सरकारी राशन यदि इस गुणवत्ता का होगा तो यह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ माना जाएगा।
वहीं वरिष्ठ विपणन अधिकारी की उदासीनता पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं के गुस्से और नाराज़गी क़ो देखते हुए राशन डीलरों की मांग है की गोदाम में आ रहे चावल की तत्काल जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर इसके लिए सख्त कार्रवाई हो
घटिया सामग्री भेजने वाले सप्लायर पर सख्त कार्रवाई की जाए।उपभोक्ताओं द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और
जिला पूर्ति विभाग के पास शिकायत पहुंचने के बाद मामला गंभीर होता जा रहा है। विभागीय अधिकारी अब वीडियो और शिकायतों की जांच कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गोदाम का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी गोदाम की कार्यशैली और प्रबंधन को लेकर सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में प्रशासन से पारदर्शी जांच की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती का कहना है की ख़राब चावल क़ो लेकर लगातार जनता क़ो जागरूक किया जा रहा है राशन डीलर गोदाम से बिलकुल भी ख़राब चावल ना उठाएं पहले उसको देख ले ख़राब चावल किसी भी सूरत में राशन डीलर या उपभोक्ताओं क़ो नहीं दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369