Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में एक बार फिर हुआ जनमुद्दे की खबर का बड़ा असर, आर एफ सी का राजकीय अन्न भंडार पर छापा, बड़े पैमाने पर मिली खामियां, मौक़े से फरार हुए वरिष्ठ विपणन अधिकारी, जवाब तलब।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर में एक बार फिर जनमुद्दे की खबर का बड़ा असर हुआ है। जनमुद्दे पोर्टल पर सरकारी राशन के गोदाम पर चावल की घटिया सामग्री का समाचार आज प्रमुखता से

प्रकाशित हुआ था जिसके कुछ घंटे बाद ही देहरादून तक विभागीय अधिकारियो में हड़कंप मच गया। देहरादून से आनन फ़ानन में भगवानपुर स्थित राजकीय अन्न भंडार पर पहुंचे आर एफ सी अरविन्द पांडेय ने सबसे पहले चावल की गुणवत्ता क़ो चैक किया और पूरे भण्डार में रखे चावल की

गुणवत्ता क़ो गंभीरता से परखा जहाँ उन्हें कई खामियां नज़र आई जिसके बाद मौक़े पर मौजूद कर्मचारियों क़ो उन्होंने लापरवाही पर जमकर फटकार भी लगाई। इतना ही नहीं आर एफ सी की सुचना मिलते ही वरिष्ठ विपणन अधिकारी कमल दुआ मौक़े से फरार हो गए जिसके बाद अरविन्द पांडे बेहद नाराज़ हुए और उन्होंने कमल दुआ से जवाब तलब किया गया है।और उनकी उपस्थिति पंजिका में बैड एंट्री दर्ज कर डाली। अरविन्द पांडेय द्वारा अब भण्डार में रखे चावल की गुणवत्ता की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो खराब चावल क़ो लेकर पूरी जांच पड़ताल करेंगी। हालांकि कमल दुआ अचानक गोदाम छोड़कर कैसे चले गए कहीं उनकी कोई मिली भगत तो नहीं देहरादून की टीम इसकी भी गंभीरता से जांच करेंगी। चावल की गुणवत्ता क़ो लेकर आर एफ सी अरविन्द पांडे बेहद गंभीर नज़र आए उन्होंने दो टूक कर दिया की चावल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा भंडार में जो भी ख़राब चावल है उसकी पहले कमेटी द्वारा जांच कराई जायेगी। अरविन्द पांडे के आने से गोदाम कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369