आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के धनौरी क्षेत्र में बिजली चोरों के होंसले इतने बुलंद हैं की उन्हें बिजली विभाग तो दूर विजिलेन्स की टीम का भी कोई डर नहीं है आलम यह है की कोटा खेड़ा और कोटा मुरादनगर में बिजली चोरी कर रहे दो दर्जन से अधिक लोगो पर विजिलेन्स की टीम ने केस दर्ज कराया है। विजिलेन्स की इस कार्यवाही से दोनों गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियो क़ो लगातार दोनों गांव में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी जिसके चलते ऊर्जा निगम और देहरादून से पहुंची विजिलेन्स की टीम ने ताबड़तोड़ बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें दोनों गांव में दो दर्जन के लगभग लोग बिजली चोरी करते पाए गए। विजिलेंस की टीम ने तुरंत ही बिजली चोरो के खिलाफ मौके पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई के साथ-साथ स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल ऊर्जा निगम की टीम भी जांच करने में जुटी है वही एसडीओ अश्वनी कुमार का कहना है कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। वही क्षेत्रीय अवर अभियंता योगेंद्र रावत ने बताया कि बिजली चोरी रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इस अवसर पर जे ई प्रशांत सैनी, इंस्पेक्टर मारुत शाह, सरिता भट्ट, एस आई संजीव त्यागी, ए ई धनंजय सिंह, रोबिन और विकास आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।