Jan Mudde

No.1 news portal of India

धामी सरकार – चली किसान के द्वार, डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” में उमड़ रही भारी भीड़।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा झबरेड़ा के 3 गांवो में आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 125 शिकायत प्राप्त हुई।
जिनमें अकबरपुर फाजिलपुर – 62,. मुलेवाला – 18 और नगला कुबड़ा -में 45 शिकायत पहुंचीइनमें कई समस्या एक

जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, गांव की चारो और साफ सफाई, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमे से 32 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया,

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।

शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़, ग्राम प्रधान, बैजन्ति माला,पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369