आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार ज़िले में जहाँ विद्यालयों के शिक्षकों पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की ज़िम्मेदारी होती है, वहीं बिझोली स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अशोक पाल सिंह अपने सामाजिक दायित्वों को एक कदम आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में
उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों ने न केवल छात्रों बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
शिक्षक एवं पर्यावरण मित्र अशोक पाल सिंह ने बताया कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में छात्रों द्वारा पर्यावरण रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण बचाने और पेड़ लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर और उसके आसपास वृक्षारोपण भी किया गया।
अशोक पाल सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने वर्ष 1986 में विशेष एक्ट लागू किया था। उसी क़ानून और उसके उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वे पिछले एक वर्ष से लगातार विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कर रहे हैं। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुँच सके।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दस दिनों तक विशेष पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षक अशोक पाल सिंह की इस अनोखी मुहीम का ग्रामीणों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग न केवल पर्यावरण के प्रति सजग हो रहे हैं, बल्कि स्वयं भी वृक्षारोपण और स्वच्छता के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।