आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पावन कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और सजाए गए हाथियों के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कलश यात्रा में शामिल महिलाओं, युवाओं और समाज के वरिष्ठजनों ने धार्मिक भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

जैन समाज के प्रमुख सदस्य सौरभ जैन ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव किसी भी नई मूर्ति के मंदिर में स्थापित होने या नए मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।

यह कार्यक्रम जैन धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव आज से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह सवेरे विशेष पूजन-अभिषेक, धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन कार्यक्रम होंगे। सती मोहल्ले स्थित जैन मंदिर में इन दिनों नई मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर समाज के लोग और श्रद्धालु लगातार बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
जैन समाज के इस महोत्सव को लेकर पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते रूड़की में धार्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिल रहा है और आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया की इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम है भगवान की सुबह सवेरे से ही पूजा की जा रही है बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शहर में होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची हैं।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।