आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के लिब्बरहेडी उत्तम शुगर मिल ने अपना पेराई सत्र आज से शुरू कर दिया है जिससे गन्ना किसान बेहद उत्साहित नज़र आए। चीनी मिल के शुभारंभ विधिविधान से पूजा-अर्चना और हवन के साथ किया गया।
इस दौरान सरकार के दायित्वधारी श्यामवीर सैनी, लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी, जीएम लोकेंद्र लांबा एवं कैन मैनेजर अनिल सिंह ने फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को नियमित रूप से पर्ची दी जाएगी जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पेराई सत्र को लेकर मिल प्रबंधन ने पहले ही इंडेंट जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा की इस बार पहले से अधिक मील की व्यवस्थाएं की गई हैं जिसका लाभ गन्ना किसानो को अवशय मिलेगा।वही मिल के जीएम लोकेंद्र लांबा ने कहा कि आज मिल को 25 वर्ष हो गए है। उन्होंने कहा कि आने वाला सीजन पिछले साल से अच्छा चले यह उम्मीद किसानों से उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान भी 8 दिन के अंदर मिल करती रहेगी। उन्होंने कहा की किसानों को उत्तम प्रजाति के गन्ने की आपूर्ती करनी होंगी किसानों को भुगतान के मामले में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जहाँ गन्ना किसान पहुंचे थे वहीं चीनी मील के सभी कर्मचारी और स्टाफ भी मौजूद रहा।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।