आरिफ नियाज़ी।
रुड़की-हरिद्वार रोड पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला कर दिया।जिससे मौक़े पर अफरातफरी मच गई।
हमले में योगेश प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे तत्काल रूड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत को देखते हुए निजी हॉस्पिटल से हायर सैंटर देहरादून रैंफर किया गया है हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार,घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह एक जाँच का विषय है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है। वहीं पुलिस को बसपा नेता की ओर से तहरीर मिली है पुलिस उसी आधार पर जांच में जुटी है। फिलहाल बड़ी संख्या में योगेश प्रमुख के समर्थक निजी हॉस्पिटल में जमा है और उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी