आरिफ नियाज़ी।
पल्स पोलियो अभियान में अब अरबी मदरसे के उलेमा भी लोगों से पोलियो की खुराक अपने बच्चों को पिलाने की अपील करते नज़र आ रहे हैं।
रहमानिया अरबी मदरसे के उलेमाओं ने मुस्लिम समाज के लोगों से पोलियो की खुराक अपने बच्चों को पिलाने की पुरज़ोर अपील की है। मुफ़्ती सलीम ने कहा की मुस्लिम समाज में पोलियो की खुराक को लेकर काफी भ्रान्तियां हैं जिनसे हमें सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा की रोटरी क्लब समाजसेवा में बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है जिस तरह सभी रोटीरियन आज अरबी मदरसे में पहुंचे उससे साफ ज़ाहिर होता है की वह लोग अपने देश के लिए और आपके लिए कितने गंभीर हैं जो एक पोलियो खुराक के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
इस मौक़े पर रहमानिया अरबी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अज़हरउल कासमी ने कहा की इस अभियान को घर घर तक पहुँचाना है कोई भी बच्चा किसी भी मोहल्ले में छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा की पोलियो की दवा को लेकर कुछ नासमझ लोग ख़ास तौर से मुस्लिम समाज के लोगों को भृमित करने और बहकाने का काम करते हैं जिनसे हमें सावधान रहना है।पांच साल तक के बच्चो को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें। इस अवसर पर मदरसे के पूर्व प्रधानाध्यापक मौलाना अरशद कासमी ने सभी रोटीरियन का आभार जताते हुए कहा की पोलियो देश से पूरी तरह से ख़त्म हो इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे और पोलियो की खुराक एक ज़िम्मेदारी के साथ अनिवार्य रूप से पीलानी होंगी। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा की वह पोलियो की खुराक अवश्य पीलाएं ताकि इस खतरनाक बिमारी से बचा जा सके।
इस अवसर पर अरबी मदरसे के प्रबंधक हाज़ी मुस्तकीम ने कार्यक्रम से पहले सभी रोटीरियन का बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया और पोलियो की जागरूकता के लिए मदरसे के छात्रों से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर रोटीरियन डॉ भार्गव, डॉ सुधीर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ विकास त्यागी, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रवि प्रकाश, मुजीब मलिक, पार्षद संजीव कुमार उर्फ़ टोनी, पूर्व पार्षद जावेद फेंसी, सिविल हॉस्पिटल के सी एम एस डॉ संजय कंसल, पंकज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, मौलवी सदाकत, कारी कलीम, कारी शाबान, एडवोकेट ज़फरुद्दीन और शांहवेज़ आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद मदरसे के छात्रों ने शहर में रैली निकाली।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।