आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में 29 और 30 अक्टूबर को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का होने वाला प्रांतीय अधिवेशन भव्य होगा जिसके लिए संघ ने तैयारी ज़ोरो पर की है।
जहाँ इस अधिवेशन में ऊर्जा निगम के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे वहीं अधिवेशन के प्रमुख अतिथि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा होंगे। इसके लिए उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक ) ने सभी कर्मचारियों से सम्पर्क किया है इस प्रांतीय अधिवेशन में कर्मचारी संघ अपनी मांगो को भी प्रमुखता से उठायेगा इसके लिए संघ से जुड़े ज़िम्मेदार कर्मचारियों को ज़िम्मेदारी सोंपी गई है।
अधिवेशन का उदघाटन उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के मुख्य महामंत्री काo महेंद्र राय जबकि मुख्य अतिथि उपाकाली के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अनिल कुमार उत्तराखंड जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर संदीप सिंगल, पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी, उत्तराखंड एटक के अध्यक्ष काo एम एस त्यागी, ऑल इण्डिया भेल ट्रेड यूनियन फेडरेशन एवं उप महासचिव काo ए के दास, उपाध्यक्ष काo समर भंडारी, एटक के प्रदेश महामंत्री का अशोक शर्मा, हरिद्वार जोन के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी, गढ़वाल जोन के मुख्य अभियंता बी. एम एस परमार, मुख्य अभियंता अमित कुमार, अधिशासी निदेशक आर जे मलिक, अधिशासी निदेशक (उज्ज्वल )आशीष जैन, जी एम पिटकुल अशोक कुमार जुयाल आदि को संघ द्वारा आमंत्रित किया गया है। इस बाबत संघ के सचिव संजीव चौहान ने बताया की इस बार का तेरहवा प्रांतीय दिवार्षिक महाअधिवेशन भव्य और दिव्य होगा जो दो दिन तक चलेगा इस अधिवेशन के प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा शामिल होंगे। इस महाधिवेशन में ऊर्जा निगम के कर्मचारी अपनी मांगो को प्रमुखता से रखेंगे।
रूड़की बिजली घर नंबर 6 कॉलोनी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सुरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया की
29 और 30 अक्टूबर में उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर कुछ कर्मचारियों से विचार विमर्श किया गया है कि वह अपने सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें। बैठक में संजीव चौहान, अतुल गिरी, त्रिलोक उप्रेती, दीपक शांडिल्य, भरत सिंह रावत, संजय धीमान, अतुल गिरी, संजीव जैसवाल आदि उपस्थित रहे।





More Stories
रुड़की शहर अब क्लीन सिटी,ग्रीन सिटी और एक मॉडल सिटी बनेगा, तहसील के सौंदर्य करण का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।
रुड़की के जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर चौधरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,डॉ सुधीर की बच्चों को जंक फ़ूड और मोबाइल से दूर रखने की अपील
महिला वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण– विनय रोहिल्ला