आरिफ नियाज़ी।
रूड़की भाजपा कार्यालय का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उदघाटन होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। दीपावली के त्यौहार पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रूड़की जिला कार्यालय पर मौजूद जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह और जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं से दिनभर मिलते रहे।
इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह और जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। इस मौक़े पर डॉ मधु सिंह ने कहा की दीपावली का त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्यौहार है जो प्यार मोहब्बत का सन्देश देता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा की भाजपा जिला मुख्यालय की
सौगात मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी हाईकमान का वह आभार प्रकट करते है जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भव्य कार्यालय भेंट किया है । उन्होंने कहा की भाजपा का जिला कार्यालय ज़िलें की छः विधानसभाओं को प्रभावित करता है 2027 विधानसभा चुनाव में यह कार्यालय बेहद भाग्यशाली साबित होगा पूरी टीम यहीं से छः विधानसभाओं की मोनेटरिंग करेंगी। उन्होंने कहा की पार्टी पहले से अधिक मज़बूत हुई है और आने वाले समय में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया की धामी सरकार जनता की समस्याओं पर खरा साबित हो रही है सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।