आरिफ नियाज़ी।
धामी सरकार चली गरीब के द्वार,बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर नारसन के तीन गांव में के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का ब्लॉक नारसन के 3 गांवो में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर के दौरान कुल 122 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है अमरपुर गुर्जर (बालेकी युसुफपुर) – 33, बालेकी युसुफपुर- 54, और कुंजा बहादरपुर से – 35 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें अधिकांश का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कीशिविर का उद्देश्य
ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
उन्होंने कहा की शिविर में सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर ग्रामीण भाग ले रहे है ग्रामीण अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे है।

आज के शिविर में कई समस्या एक जैसी थी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।





More Stories
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह भड़ाना ने कहा -गंगा माँ के बुलावे पर आया हूँ हरिद्वार।
सलेमपुर गांव में सुराज सेवा दल के कार्यक्रम में नेताओं का हुआ नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत।
रूड़की पहुंचे समाज़वादी पार्टी के तेज़तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे भाटी , उत्तराखंड में सपा संगठन को मज़बूत करने की कही बात।