आरिफ नियाज़ी।
रूड़की रोटरी क्लब के डिस्टिक गर्वनर रवि प्रकाश ने सभी देश प्रदेश वासियों को शुभकामनायें देते हुए रोटरी क्लब के कार्यो की विस्तार से जानकारी दी है। अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान रवि प्रकाश ने कहा की रोटरी क्लब एक सामाजिक संगठन है जो समाज का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है रोटरी क्लब में पूरी दुनिया में 12लाख से अधिक सदस्य हैं जो सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने बताया की रोटरी क्लब को विदेशों से भी बड़ा सहयोग मिलता है। रवि प्रकाश ने बताया की बुनियादी शिक्षा और स्वास्थ्य पर रोटरी क्लब लगातार कार्य कर रहा है रोटरी क्लब का फिलहाल एच पी टीकाकरण का कार्य चल रहा है जिसके चलते लगभग दो हज़ार बच्चों का टीकाकरण हो चुका है एक वैक्सीनेशन की कीमत तीन से चार हज़ार है यह वैक्सीन कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाती है।वैक्सीन काफी महंगा होने के कारण आम आदमी नहीं लगवा पाता इस वैक्सीन की कीमत उसकी पहुँच से बाहर होती है। लेकिन अब गरीब और बेहद निर्धन लोगों को इस वैक्सीन का लाभ रोटरी क्लब दे रहा है। रवि प्रकाश ने बताया की ऐसे सरकारी स्कूल जिनमें शौचालय नहीं हैं , पीने का पानी शुद्ध नहीं है और बैठने के लिए बैंच नहीं है ऐसे स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो । बच्चों को बेहतर सुविधाएं स्कूल में रोटरी क्लब दे रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया की नारसन के एक कन्या स्कूल में भी रोटरी क्लब ने काफी सहयोग किया है जो आगे भी करता रहेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।