Jan Mudde

No.1 news portal of India

फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चैरब जैन ने अपने जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, स्कूली और अरबी मदरसों के बच्चों को दिए उपहार।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की — युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चैरब जैन ने अपने जन्मदिवस को समाजसेवा को समर्पित करते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। उन्होंने हरमिलाप धर्मशाला में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें शहर के नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जन्मदिन को समाज के नाम समर्पित करने के इस कदम की चारों ओर सराहना की जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मधु सिंह (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि रक्त ही वह अनमोल उपहार है जो किसी की जिंदगी बचा सकता है। मधु सिंह ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। रक्तदाताओं का सम्मान कर उन्हें समाजसेवा के इस अभियान में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रक्तदान शिविर के बाद इंजीनियर चैरब जैन राजकीय प्राथमिक विद्यालय और रहमानिया मदरसा पहुँचे, जहां उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पेंसिल बॉक्स और की-रिंग जैसी पाठ्य सामग्री भेंट की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह झलक उठा। उन्होंने मिलकर “Thank You” कहा, जिससे माहौल खुशी और अपनापन से भर गया।

 

चैरब जैन ने कहा कि “स्कूल औ अरबी मदरसे के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर मुझे बहुत खुशी हुई है। यह अनुभव मेरे लिए स्मरणीय रहेगा।”

चैरब जैन ने रक्तदान के महत्व पर बात करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि कुछ ही समय में रक्त पुनः बन जाता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा में बदलने से सच्ची खुशी मिलती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह को इंजीनियर चैरब जैन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें जेपी शर्मा, प्रदीप पाल, अमित प्रजापति, मोहित राष्ट्रवादी, दीपक पांडे, वैध टैक बल्लभ, आकाश कुमार, डॉक्टर तनवीर, शुभम सैनी, अंकित कुमार, रोहित कुमार, दिलीप और माला देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

चैरब जैन के इस कदम ने युवाओं और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने जन्मदिन को सेवा और प्रेरणा का माध्यम बनाकर दिखाया कि एक व्यक्ति का छोटा सा प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369