आरिफ नियाज़ी।
थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने रुड़की से हरिद्वार की ओर से एक संदिग्ध इण्डिका कार को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन को तेजी से हरिद्वार की ओर भगाने का प्रयास किया।
मोबाइल और हाइवे पेट्रोल कार की मदद से उक्त कार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेरकर रोका गया व भागने का प्रयास कर रहे कार सवार दो संदिग्ध को घेर कर मौके पर ही पकड लिया। कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से 8 कट्टो के अंदर से संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ। पूछताछ में तीनो ने बताया कि यह मांस ग्राम भांरापुर व जमालपुर में सप्लाई किया जाना था। वांछित आरोपित नदीम को शांतरशाह क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद गोमांस के नमूना लिया गया व बरामद संदिग्ध गोमांस को नष्ट किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जबकि एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पकडे गए आरोपियों में गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली निवासी मीना बाजार बुलंदपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर,शोभन पुत्र रईस निवासी फौलाद पूरा सियापला रोड थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ०प्र०तथा नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भांरापुर थाना बहादराबाद गिरफ्तार किये गए।
जिनके पास से एक कार रंग सिल्वर,और तीन कुंटल मांस बरामद हुआ है।पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उ०नि० उमेश कुमार (चौकी प्रभारी शांतरशाह)
चौकी प्रभारी अमित नौटियाल,कानि० चंदन
कानि० शाहआलम
कानि० प्रीतम और
पी आर डी अमजद अली शामिल रहे।





More Stories
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह भड़ाना ने कहा -गंगा माँ के बुलावे पर आया हूँ हरिद्वार।
सलेमपुर गांव में सुराज सेवा दल के कार्यक्रम में नेताओं का हुआ नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत।
रूड़की पहुंचे समाज़वादी पार्टी के तेज़तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे भाटी , उत्तराखंड में सपा संगठन को मज़बूत करने की कही बात।