आरिफ नियाज़ी।
धामी सरकार चली गरीब के द्वार के अंतर्गत नारसन के कुमराड़ी,बसवाखेड़ी,सढ़ौली आदि गांव में डॉ भीम राव अम्बेडकर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये गए जिनमें कुल 68 शिकायत प्राप्त हुई है कुमराड़ी में 34 बसवाखेड़ी में 26 और सढोली गांव में 8 शिकायतें आई जिनमें अधिकांश का मौक़े पर ही कर्मचारियों ने निस्तारण कर दिया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति देशराज कर्णवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जिसमें कुछ का निस्तारण मौक़े पर ही कर दिया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इनमें कई समस्या एक जैसी थी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।





More Stories
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह भड़ाना ने कहा -गंगा माँ के बुलावे पर आया हूँ हरिद्वार।
सलेमपुर गांव में सुराज सेवा दल के कार्यक्रम में नेताओं का हुआ नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत।
रूड़की पहुंचे समाज़वादी पार्टी के तेज़तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे भाटी , उत्तराखंड में सपा संगठन को मज़बूत करने की कही बात।