आरिफ नियाज़ी।
मगलौर नगर पालिका एक बार फिर चर्चा में आ गई है इस बार तालाब की भूमि पर सी सी रोड़ के निर्माण का मामला सामने आया है मगलौर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता ज़मीर हसन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अभियंता उत्तम सिंह नेगी ने फिलहाल अवर अभियंता को निर्माण रुकवाने के सख्त निर्देश दिए है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज़मीर हसन ने इसकी शिकायत करते हुए कहा की जिस मकान के सामने सड़क का निर्माण किया जा रहा है।वह तालाब के ऊपर बनाई जा रही है जो पूरी तरह से अवैध है जिसकी जांच होनी बेहद ज़रूरी है। भाजपा नेता के आरोपों से नगर पालिका प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
वहीं भाजपा नेता ज़मीर हसन का आरोप है की जिस स्थान पर सी सी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है वह भूमि तालाब की भूमि में दर्ज है जो भी वहां पर निर्माण हो रहे है सभी तालाब की भूमि पर जिसकी पैमाईश होना बेहद आवशयक है। उन्होंने कहा की उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को सूचित कर दिया है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर नगर पालिका प्रबंधन की शिकायत की है। वहीं इस बाबत मगलौर नगर पालिका के अधिशासी अभियंता उत्तम सिंह नेगी
ने कहा की उन्हें निर्माणधीन सी सी मार्ग पर विवाद होने की सुचना मिली थी जिसे तत्काल रुकवा दिया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।