Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुरडी, झबीरन और नगला एमाद गांव में डॉ भीम राव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भारी भीड़, राज्य मंत्री ने अधिकाश शिकायतों का मौक़े पर किया निस्तारण।

Spread the love

आरिफ नियाजी।

उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा धामी सरकार चली गरीब के द्वार डॉ भीम राव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल भी बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

राज्यमंत्री ने शिविर में पहुंची अधिकाश शिकायतों का निस्तारण मौक़े पर ही कर दिया। सबसे अधिक शिकायेते राशन कार्ड, पेंशन और प्रधानमंत्री आवास को लेकर थी जिसके लिए मौक़े पर पहुंचे अधिकारियो ने राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल को विस्तार से हल करने की जानकारी दी जिसका समाधान देशराज कर्णवाल ने मौक़े पर ही करा दिया।

कुरडी गांव में पिछले लम्बे समय से कब्रिस्तान की समस्या का समाधान कराने के लिए उन्होंने रूड़की तहसील से राजस्व टीम को मौक़े पर बुलाया और तत्काल पैमाईश करने के आदेश दिए जिसके बाद राजस्व टीम ने तुरंत ही कब्रिस्तान की पैमाईश का कार्य शुरू कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षो ने राहत की सांस ली। गौरतलब है की पिछले लम्बे समय से कब्रिस्तान को लेकर दो पक्षो में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जिसकी शिकायत शिविर में राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल के पास पहुंची थी। राज्य मंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारीयों को मौक़े पर भेजा था। झबीरन गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को आर ओ का पानी ना मिलने को राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने गंभीरता से लिया है उन्होंने तत्काल स्कूल की प्रधानाध्यापक को स्कूल में आर ओ लगाने का आदेश दिया इतना ही नहीं गांव की टूटी सड़कों खड़ंजो को लेकर भी राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। झबीरन में अधिकाश शिकायते राशन कार्ड और किसान समृद्धि पेंशन योजना की थी जिसका राज्य मंत्री ने अधिकारियो से तत्काल समाधान करा दिया। आज के शिविर में कुरडी गांव से 40 और झाबीरन से 37 शिकायते पहुंची जिनका शिविर में मौजूद कर्मचारियों ने समाधान करने की बात कही। शिविर में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची जिससे राज्य मंत्री भी बेहद उत्साहित नज़र आए। इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की अब धामी सरकार गरीब के घर तक पहुँच रही है जहाँ गांव गांव में डॉ भीम राव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा की कैम्प का मकसद समाज कल्याण की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के साथ साथ गरीबों की समस्याओं का निस्तारण करना है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है की कोई भी व्यक्ति परेशान ना रहे और उसकी समस्या का समाधान तत्काल हो यही कारण है की आज गांव गांव के लोग बेहद उत्साहित नज़र आ रहे है।

कुरडी गांव में ग्राम प्रधान मांघेराम द्वारा अपने सैंकड़ो साथियों के साथ राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का ज़ोरदार स्वागत किया गया तो वहीं झबीरन गांव में भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अक्षय सैनी ने राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौक़े पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमरीश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कुरडी रामपाल सिंह, ए डी ओ समाज कल्याण शुभम कुमार, ए डी ओ नारसन चौहान जी, भाजपा मण्डल
उपाध्यक्ष नितिन सैनी, कानूनगो ओमप्रकाश, पटवारी साजिद हसनआदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369