आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के तांसीपुर गांव के पास तेज़ रफ्तार डम्पर और ईंट से भरी ट्रैकटर ट्रॉली की टक्कर में ट्रैकटर चालक राशिद उर्फ़ भूरे की मौक़े पर ही मौत हो गई जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक राशिद टांडा भनेड़ा गांव का निवासी था जिसके परिवार में पांच छोटी लड़किया और एक लड़का है। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी की ट्रैकटर के परखचे उड़ गए। सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मृतक राशिद उर्फ़ भूरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डम्पर को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। अब बच्चों की परवरिश का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।