आरिफ नियाजी।
उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने आज बहादराबाद ब्लॉक के तीन गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्दशीय शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर के दौरान कुल 39 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है –
1. पूरणपुर साल्हापुर – 28
2. मीरपुर – 06
3. राजपुर – 05
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इनमें कई समस्या एक जैसी थी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में मण्डल अध्यक्ष रीता सैनी, प्रधान श्रीमती अनीता देवी, विजय पाल, सतीश कुमार प्रधान कु. सोनी और सभी संबंधित रेखीय विभागों के कर्मचारीगण ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।