आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के कन्हैया लाल डीएवी( पीजी )कॉलेज के शिक्षकों को पिछले सात माह से वेतन ना मिलने से कॉलेज में भारी संकट खड़ा हो गया है। कॉलेज के दर्जनों शिक्षक वेतन की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी शिक्षकों को उनका वेतन मिलता नज़र नहीं आ रहा है गुस्साए शिक्षकों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं आज भीम आर्मी छात्र संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी कॉलेज के शिक्षकों को समर्थन मिला है भीम आर्मी
छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम ने आरोप लगाया की कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही का खामियाज़ा कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है शिक्षकों के तनाव में रहने से पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ा है प्रदेश सरकार को भी इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए अगर जल्द से जल्द शिक्षकों को उनका वेतन नहीं मिला तो भीम आर्मी छात्र सभा इस मामले को लेकर आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की छात्र संघ चुनाव को भीम आर्मी छात्र सभा पूरी मज़बूती से लड़ेगी मज़बूत प्रतियाशी को प्रतियाशी बनाया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग की। इस मौक़े पर सैंकड़ो शिक्षकों के साथ साथ भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।





More Stories
PCPNDT एक्ट का उल्लंघन करने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को सजा, एक लाख का जुर्माना।
विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी किया गया रक्तदान।
लंढौरा और बिझोली में विजिलेंस का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, एक दर्जन बिजली चोर पकडे।