Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की खंड विकास कार्यालय पर जल संस्थान का दस लाख से अधिक का बकाया, भुगतान को लेकर जल संस्थान ने जारी किया नोटिस, ना देने पर हो सकती है आर सी जारी

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की का खंड विकास कार्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया है इस बार जल संस्थान ने खंड विकास कार्यालय को दस लाख से अधिक भुगतान का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद खंड विकास कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है अगर भुगतान जल्द ना हुआ तो विभाग खंड विकास कार्यालय को आर सी जारी करेगा। दरअसल रूड़की रामनगर स्थित खंड विकास कार्यालय और उसकी आवासीय कालोनी में जलसंस्थान के लगभग 13 कनेक्शन है जिन्होंने आज तक भी कोई बिल का भुगतान जलसंस्थान कार्यालय को नहीं किया है ,आलम यह है की माह जून तक का खंड विकास कार्यालय पर दस लाख से भी अधिक का बकाया है ।

अब विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद खंड विकास कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लॉक के बाबू इस नोटिस को एक दूसरे के पास भेज रहे है कोई भी इसकी ज़िम्मेदारी लेने के तैयार नहीं है। जब इस बाबत खंड विकास अधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब देखना यह है की विकास खंड कार्यालय के अधिकारी कब तक बिल का भुगतान करा पाते है। वहीं जलसंस्थान के अवर अभियंता विवेक रवि ने बताया की अभी जून तक का नोटिस खंड विकास कार्यालय को भेजा है जल्द ही अगले महीनो के भुगतान को लेकर भी पत्र भेजा जाएगा। अगर जल्द भुगतान ना हुआ तो आर सी जारी करने की की कार्यवाही की जायेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369