Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत का मामला, दो अरबी मदरसा संचालको ने जारी किया पत्र, कहा उन्होंने नहीं की खंड शिक्षा अधिकारी की कोई शिकायत।

Spread the love

 

 

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की शिकायत के मामले में नया मोड़ आ गया है हाल ही में दो अरबी मदरसों के संचालकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर कहा है की उनके द्वारा आपकी और आपके कार्यालय से कोई शिकायत नहीं की गई है हमें विभाग से कोई शिकायत नहीं है।
गौरतलब है की चार दिन पूर्व कुछ मदरसा संचालकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी समेत दो कर्मचारियों की शिकायत विभाग के आला अधिकारियो से की गई थी शिकायत में एम डी एम के नाम पर मान्यता प्राप्त मदरसों से धन उगाही के आरोप लगे थे ख़ास बात यह थी की मदरसा संचालक खंड शिक्षा अधिकारी की गाडी के चालक और एम डी एम योजना में शामिल कार्यालय की एक महिला बाबू से बेहद नाराज़ थे उनका आरोप था की खंड शिक्षा अधिकारी के नाम पर दोनों कर्मचारी धन उगाही करते है। जब इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई तो उन्होंने साफ किया था की सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार है अभी तक केवल उन्होंने दो अरबी मदरसों का निरिक्षण किया है अगर उनके नाम पर उनके कार्यलय का कोई कर्मचारी पैसे की बात करता है तो उसका नाम बताये सख्त कार्यवाही की जायेगी लेकिन झूठी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वहीं अब सालियर के मदरसा इस्लामिया अरबिया दारुल इस्लाह और मदरसा इस्लामिया अरबिया मदीनातुल उलूम किशनपुर पुहाना के प्रबंधको द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है जिसमें उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को विश्वास दिलाया है की उन्हें खंड शिक्षा कार्यालय से कोई आपत्ति नहीं है और उन्होंने कहीं पर भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है। फिलहाल विभाग इस बात का पता लगाने में जुटा है की शिकायत करने वाले लोग किस अरबी मदरसे के हैं जबकि साहब तो केवल दो अरबी मदरसों में ही अभी तक निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369