आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के भंगेड़ी गांव के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में दो अध्यापिकाओं के बीच विवाद के चलते जांच के बाद खंड शिक्षा कार्यालय ने बड़ी कार्यवाही की है।
खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयंती ठाकुर को अस्थाई व्यवस्था के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरकड़ी ताहरपुर गांव में भेजा है ताकि दोनों अध्यापिकाओं के बीच विवाद समाप्त कर स्कूल में पढ़ाई का माहौल बन सके। फिलहाल खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने पत्र में कहा है की भंगेड़ी स्कूल में दोनों अध्यापिकाओं के बीच विवाद की जांच अभी गतिमान है जब तक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक भंगेड़ी स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार अरुण शर्मा पर रहेगा। अरुण शर्मा पर तमाम वित्तीय और सामान्य प्रभार रहेगा। अरुण शर्मा काफी योग्य माने जाते है और उनकी भंगेड़ी गांव में अच्छी पकड़ भी मानी जाती है।वहीं अरुण शर्मा के स्कूल में चार्ज लेने से ग्रामीण भी बेहद उत्साहित होंगे।
गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व भंगेड़ी के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1में प्रधानाध्यापक और अध्यापिका के बीच विवाद बढ़ने से स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी थी और दोनों के बीच मारपीट तक नौबत पहुँच गई थी। सुचना मिलने पर मौक़े पर पहुंचे सैंकड़ो अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापक पर एम डी एम में घोटाले के गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा काटा था इतना ही नहीं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर अभद्रता करने के भी गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी सुचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला द्वारा एक तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया था जिसमें दो स्कूलों के प्रिंसिपल और खंड शिक्षा कार्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अर्चना शुक्ला को शामिल किया गया था तीनो सदस्यों के द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सोंपी गई थी। आज खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने अपने आदेश जारी करते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयंती ठाकुर को फिलहाल सरकडी ताहरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित किया है फिलहाल भंगेड़ी स्कूल का प्रभारी अरुण शर्मा को बनाया गया है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी