आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने खेल समन्वयक दिनेश बड़वाल को ना हटाए जाने के लिए उप शिक्षा अधिकारी नारसन को ज्ञापन दिया है।प्राथमिक शिक्षक संगठन नारसन ने उप शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद को दिये ज्ञापन में लिखा है की उनके संज्ञान में आया है कि राजनीतिक दबाव के चलते खेल समन्वयक नारसन दिनेश बड़थवाल को उनके पद से हटाए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जिसको संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। खेल समन्वयक दिनेश बड़वाल छात्र-छात्राओं के खेल के प्रति समर्पित शिक्षक हैं यदि उन्हें इस पद से राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हटाया गया तो यह उनके साथ अन्याय होने के साथ-साथ छात्र छात्राओं के साथ भी अन्याय होगा क्योंकि उक्त शिक्षक दिनेश बड़वाल छात्र-छात्राओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कराते हैं। विगत कई वर्षों से नारसन विकासखंड के बच्चे न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विकासखंड के साथ-साथ जनपद हरिद्वार का नाम भी रोशन कर रहे हैं संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दिनेश बड़वाल को उनके पद से हटाया जाएगा तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस अवसर पर संगठन के मंत्री मासूम अली कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार अध्यक्ष अरविंद शर्मा के साथ-साथ शरद शर्मा कन सिंह राठौड़ तसलीमा कुंतल गुप्ता जेब परवीन ज्योति गर्ग चंद्र सेन शर्मा धाम सिंह राजकुमार वीर सिंह पवार अब्दुल कादिर सफाकत अली राजेश सैनी परमिंदर मलिक आदि शिक्षकों ने शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।