आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर 2041 के लिए रुड़की का बनाए गए मास्टर प्लान का विरोध शुरू हो गया है।
प्राधिकरण के कार्यालय पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के सैंकड़ो किसानो ने विरोध करते हुए ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानो का आरोप था कि यह प्लान केवल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मास्टर प्लान के लिए विभाग को फिर से जमीनी सर्वे करने की आवश्यकता है। किसान मोर्चा ने इस मांग को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भी ज्ञापन सौंपा।
किसानों का आरोप था कि उनके घर ,दुकाने और खेत एच आर डी ए द्वारा सेटेलाइट द्वारा बनाये गए नक्शे के आधार पर ग्रीन जोन घोषित करने की तैयारी शुरू की गई है जिसकी जानकारी अभी तक भी किसानों को नही दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है जिसके चलते उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है इस मौके पर किसानों के साथ उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेता भी मौजूद रहे।
इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि अगर इस कानून को जल्द ही निरस्त नही किया गया तो किसान और ग्रामीण मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सयोंजक गुलशन रोड़,
दीपक पुंडीर, आकिल हसन, शौकीन हाजी, मुमताज हाजी, इसराइल, तनवीर, इमराना, एहसान जमशेद, रहमान, कुर्बान, इसरार, साजिद, इस्तकार, तालिब, इमरान, अशफाक, डॉ इकराम, इस्लाम, शाहिद, ताहिर, मंजू त्यागी, रियासत, रिफाकत, खलील प्रधान, ताहिर, नदीम, नावेद, फरमान, रामकुमार, दिलेराम, फरमान, शोभित कुमार, राकेश कुमार, मांगेराम, नसीम, फरमान, सफीक, देशराज, कामिल, आमिल, सुरेश पाल सिंह, कोमलता देवी, विजेंद्र कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार आदि उपस्थित रहे।





More Stories
1081 हज हाजी अपने वतन लौटे, देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं, हज कमेटी ने किया हाजियो का स्वागत।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में मोहर्रम की सात तारीख को निकाले गए अलम, जगह जगह हुआ लंगर का अहतमाम।
नगला इमरती गांव में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे के विरोध में सुराज सेवादल का जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन।