आरिफ नियाज़ी।
देहरादून अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास करवाने का प्रलोभन देने वाले गिरोह का उत्तराखण्ड पुलिस और एस टी एफ ने भण्डाफोड किया है जिसके चलते दो माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है की नकल माफिया हाकम सिंह व उसके सहयोगीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों द्वारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर अभ्यर्थियो से 12 से 15 लाख की मांग की थी।
परीक्षा में अभ्यर्थियों का स्वतः चयन होने पर पैसे स्वंय हडपने तथा परीक्षा में सफल ना होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की परीक्षा में उक्त पैसों को एडजस्ट करने के नाम पर अपने झांसे में लेने की योजना थी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।