आरिफ नियाज़ी।
भाजपा देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पख़वाड़े के रूप में मना रही है जो दो अक्टूबर तक चलेगा।आज देर शाम रूड़की नगर निगम में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की
भाजपा के प्रबुद्ध लोग भी पार्टी को मज़बूत करने का काम कर रहे हैं यह लोग केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचा रहे है आज पूरी दुनिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नई पहचान दिलाई है देश की अर्थव्यवस्था पहले से अधिक मज़बूत हुई है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने देश के तमाम वर्गों और समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई है दस से 11 वर्षों में देश में जिस तरह के परिवर्तन हुए हैं लगातार देश ने तरक्की की है देश आगे बढ़ा है उन तमाम बातों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाना होगा।
आज जिस तरह की देश के सामने बेसिक चुनौतियां आ रही है और जिस तरह से तेज़ी से वैश्विक घटनाक्रम घटित हो रहे हैं उन सब से हमारे देश के नेतृत्व ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है यही तमाम बातें जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हम बधाई देते हैं की देश के लिए वह पूरी तरह समर्पित है आज तक भी कोई अवकाश नहीं लिया आज हमें गर्व होता है कि हमें भी उनके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकारो ने हमेशा देश में बड़े बड़े घोटाले किये लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कठिन परिश्रम कर इस देश को मज़बूत करने का काम किया है।
इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, ज़िलाध्यक्ष मधु सिंह, भाजपा जिला प्रभारी दान सिंह रावत, राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, भाजपा नेता राजपाल सिंह, मास्टर सत्यपाल, मुनीश सैनी,महामंत्री सागर गोयल, महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, आदेश सैनी, भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिरी, पवन तोमर, धीर सिंह, सुशील त्यागी, बृजेश त्यागी एडवोकेट,पार्षद डॉ नवनीत शर्मा, अफ़ज़ाल अली, सुमन रौतेला, अशोक पांडेय, भगत सिंह, हर्षप्रकाश काला , अनिल शर्मा, जितेंद्र पुंडीर,
प्रदीप पाल, मुकेश कोहली, सौरभ गुप्ता, समेत सैंकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी