आरिफ नियाज़ी।
नारसन के कोटवाल आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय में मासूम छात्र से पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है सोशल मिडिया पर छात्र की वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं स्कूल के शिक्षक रविन्द्र कुमार और भोजन माताओ ने साफ किया की स्कूल में छात्र के साथ कोई मारपीट नहीं की है जो किया है सब उसके पिता ने किया है।
हालाँकि सुचना मिलते ही कोटवाल आलमपुर प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने बताया की कोटवाल आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका आरोप स्कूल के शिक्षक पर लगा है उन्होंने स्कूल में पहुंचकर जानकारी जुटाई है फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ।
फिलहाल तीन सदस्य कमेटी पूरे मामले की जांच करेंगी जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
गौरतलब है की बुधवार की सुबह कोटवाल के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया थाआरोप है की स्कूल के शिक्षक ने उसे इतनी बुरी तरह से पीटा था की उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान पड़ गए थे इस घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों में भारी रोष है उन्होंने झबरेड़ा पुलिस से भी शिक्षक की शिकायत की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।