आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के धरने पर पहुंचे भीम आर्मी के नेता अमित कुमार ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है इक़बालपुर चीनी मील पर करोडो का भुगतान बकाया है लेकिन प्रदेश सरकार और मील प्रबंधन इसे देने में गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा की ऊर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे.
गौरतलब है कि इकबालपुर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया पिछले काफी समय से बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा पिछले दो हफ्तों से तहसील परिसर में धरने पर बैठे है।
इस अवसर पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।





More Stories
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।
शानदार विदाई,सिंचाई अनुसंधान संस्थान के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता हुए सेवानिवृत्त।