आरिफ नियाज़ी।
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व मेयर यशपाल राणा भले ही कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचकर अपने लिए समर्थकों से ज़िंदाबाद के नारे लगवा रहे हो लेकिन वह आज भी पूर्व सी एम हरीश रावत पर हमला बोलने से नहीं चुके। यशपाल राणा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की हरीश रावत ब्लेड मारु नेता है जो किसी नेता को आगे बढ़ता नहीं देख सकते लेकिन अब वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने में जुट गए है वीरेंद्र रावत के बाद अब वह आनंद रावत को आगे ला रहे है हरीश रावत कुमाऊं के नेता है उन्हें कुमाऊं में पार्टी को मज़बूत करना चाहिए। यशपाल राणा यहीं नहीं रुके उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की गढ़वाल में गढ़वाल के व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए इसी तरह हरिद्वार ज़िलें में 11विधानसभा सीट हैं जहाँ प्रतियाशी थोप कर नहीं बल्कि हरिद्वार की जनता से रायशुमारी कर प्रतियाशी उतारने चाहिए तभी कांग्रेस मज़बूत होंगी।
पूर्व मेयर ने कहा की हरीश रावत की जैसे जैसे उम्र बढ़ रही है वह पुत्र मोह में जा रहे है अब हरीश रावत को सी एम का मोह छोड़कर कांग्रेस का मार्गदर्शक बनना चाहिए आप पहले सी एम रह चुके है कांग्रेस ने आपको अच्छा मौका दे दिया अब दूसरे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना चाहिए।यशपाल राणा ने हरीश रावत पर आरोप लगाया की हरिद्वार में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने में रावत जी की अहम भूमिका रही किसी भी नेता को उन्होंने आगे बढ़ने नहीं दिया।उन्होंने कहा हरीश रावत हरिद्वार से एम पी बने फिर केंद्र में मंत्री बने उत्तराखंड के सी एम बने कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया हरिद्वार की जनता ने भी उन्हें बड़ा सम्मान दिया लेकिन हरीश रावत ने किसी नेता को आगे बढ़ने नहीं दिया वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने का कोई औचित्य नहीं था हरिद्वार के व्यक्ति को मौका देना चाहिए था अब वह आनंद रावत को आगे ला रहे है ऐसा नहीं होना चाहिए। यशपाल राणा ने कहा की कांग्रेस का ज़िलाध्यक्ष मज़बूत होना चाहिए जो सभी को साथ लेकर चल सके और बूथ तक अपनी कमेटी बना सके।निष्ठांवान और मज़बूत व्यक्ति को ज़िलाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।





More Stories
उत्तराखंड हमारा परिवार है दूरियां मिटाने आया हूँ -जयंत चौधरी।
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।