Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में हिन्द मज़दूर किसान समिति द्वारा लगाए गए पहली बार रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब, 500यूनिट का बना रिकार्ड, किसान मज़दूरों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड के थराली में आई भीषण आपदा के लिए जहाँ तमाम समाजिक संगठन पीड़ित लोगो की सहायता के लिए आगे आए हैं वहीं हिंद मजदूर किसान समिति ने भी घायलों की मदद करने का निर्णय लिया है। समिति के सैकड़ों मजदूर-किसानों ने आगे आकर रक्तदान करने का निर्णय लिया है। समिति के किसान मज़दूरों में रक्तदान के लिए इतना उत्साह था की वह सुबह सवेरे से ही एक धर्मशाला में पहुंचकर रक्तदान के लिए लम्बी लम्बी लाइनों में लगे दिखाई दिए।

इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहन जी का रक्तदान करने वाले किसान मज़दूर ज़ोरदार स्वागत करते भी दिखाई दिए। इस रक्तदान में किसान मज़दूरों ने पांच सौ यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के लिए ऐम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों की टीम सुबह सवेरे ही रूड़की पहुंच चुकी थी। रूड़की में पहली बार लगाए गए समिति द्वारा इस विशेष रक्तदान शिविर में लगभग 500 यूनिट रक्तदान किया गया।इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहन स्वयं भी मौजूद रहे। शिविर का संचालन ऋषिकेश एम्स के रक्त बैंक विभाग की अध्यक्ष डॉ. गीता नेगी और उनकी टीम ने किया।अपने संबोधन में चंद्र मोहन ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पहाड़ों से हो रहे पलायन के लिए ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड में अंधाधुंध विकास के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़ बंद होनी चाहिए। यदि यह प्रक्रिया जारी रही तो आपदाओं को कोई नहीं रोक पायेगा। पहाड़ और घर दोनों को अपने स्वामी की आवश्यकता होती है। जैसे लंबे समय तक स्वामी के बिना मकान ढह जाता है, वैसे ही पलायन के कारण पहाड़ भी कमजोर होकर गिर रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा की उचित व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए ताकि लोग पलायन ना करें।उन्होंने कहा की देवभूमि उत्तराखंड गंगा, गीता और गायत्री की पवित्र भूमि है, यदि इसे अपवित्र किया गया तो आपदाएं लगातार सामने आती रहेंगी। इसलिए सरकार को इन बिंदुओं पर ठोस और मजबूत कदम उठाने होंगे।कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ताओं संदीप, मनोज, लोकेंद्र, ओम सिंह, मोहित, विकास, राजपाल, विकास कुमार, सतीश, अमित सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369