Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा कांग्रेस विधायक से अकबरपुर झोंजा के ग्रामीण बेहद नाराज़, सडक पर जलभराव से हालात हुए बेहद ख़राब, राज्य मंत्री ने तुरंत लोकनिर्माण विभाग को दिए सख्त आदेश

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी.।

झबरेड़ा विधानसभा के अकबर पुर झोझा गांव में कांग्रेस विधायक का विरोध देखने को मिला है। भारी बरसात में सड़क पर गंदा पानी भरने पर सैंकड़ो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विधायक के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की। सुचना मिलते ही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल मौक़े पर पहुंचे जहाँ उन्होंने सैंकड़ो ग्रामीणों के सामने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता फोन पर वार्ता की जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने राज्य मंत्री को आश्वासत किया की सोमवार को विभागीय टीम मौक़े पर पहुंचकर गांव में निरिक्षण करेंगी और सड़क का जल्द निर्माण कराया जाएगा।

गौरतलब है की झबरेड़ा के अकबर पुर झोझा गांव से कुंडे वाली होते हुए झबरेड़ा जाने वाले मार्ग पर एक अरबी मदरसा भी चल रहा है जहां पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं लेकिन सड़क पर गंदा पानी जमा होने से किसानों के साथ-साथ मदरसे में जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस बाबत ग्रामीण तालिब का कहना है कि उन्होंने कई बार अपने स्थानीय विधायक वीरेंद्र जाति से भी संपर्क किया लेकिन विधायक ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अब तो भूमि का कटाव भी शुरू हो चुका है ग्रामीण तालिब का कहना है कि इस बार वह देशराज कर्णवाल को वह अपना नेता मान चुके है और इस बार उन्ही को विधायक बनाएंगे।वही इस बाबत देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए थे सबसे अधिक सड़के बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के लोग उनके लगाए हुए बोर्ड को भी उखाड़ चुके हैं वह इतना बौखला गए है की ऐसी ओछी हरकतों पर उतर आए है। फिलहाल उन्होंने पुलिस को भी तहरीर दी है।फिलहाल ग्रामीणों को गुस्से को देखते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दावा किया की जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जाएगा इस बात के बनने से लोगों को मुक्ति मिलेगी। इस दौरान ठेकेदार अरशद अली ने आरोप लगाया की कांग्रेस विधायक ने विकास के नाम पर वोट तो हासिल किये लेकिन किया कुछ नहीं है आज भी लोग परेशान है। इस मौक़े पर अतिकुररहमान, इक़बाल, शहज़ाद, इस्लाम, मुर्तज़ा, शमीम, शादाब, कुर्बान, मुस्लिम, रियाज़, गय्यूर, मुंतियाज़, राशिद, अमजद, आजाद, हुसैन अली, इकराम, परवेज़, मोहब्बत, शाहनज़र, नसीम और अकरम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369